Posts

तीर्थयात्रा_दुर्गम_ही_होनी_चाहिए

Image
#तीर्थयात्रा_दुर्गम_ही_होनी_चाहिए ''महत्त्वपूर्ण पोस्ट'' पिछले महीने जून में मैं हरिद्वार में था, एक दिन चंडी देवी दर्शन को जाने का मन हुआ, विस्वास ही नही हुआ कि, इस गर्मी में वहां इतनी भीड़ थी,  मंदिर और उसका परिसर, भयानक बेलगाम भीड़, दो सेकेंड से ज्यादा शायद ही कोई विग्रह के समक्ष ठहर पाया होगा, उससे पहले शिवरीनारायण मेले में भीड़ देखी, यहां तक भगवान को भोग लगाने के समय जब पट बंद हुए तो देखा कि लोग पट बंद होने का विरोध करने लगे, मंदिर में ही लोग चिल्लाने लगे थे,  अब केदारनाथ की खबरें आ रही हैं, लोगों को ढोने वाले करीब 400 घोड़े खच्चर मर गए इस साल, मोटे मुस्तंडों को ढोते ढोते,  राजा दशरथ चक्रवर्ती सम्राट थे किंतु पुत्रेष्टि यज्ञ के निमित्त ऋषि श्रृंगि के समक्ष अपने पैरों से नंगे पैर चलकर गए थे,  राजा सगर के साठ हज़ार पुत्रों के तर्पण के लिए राजा दिलीप के प्रारम्भ से भगीरथ तक ने अपने पुरुषार्थ से गंगावतरण कराया,  चौदह वर्षों तक वन वन भटकने वाले भगवान राम ने किसी की सवारी नही की, बारह वर्ष तक वनवास भोगने वाले सपत्नीक पांडवों ने कभी रथ आदि का उपयोग नही...

श्रीकृष्णनाम और पारस पत्थर

Image
*श्रीकृष्णनाम और पारस पत्थर..!!* पारस लोहे को सोना बनाता है; किन्तु कृष्ण नाम से मनुष्य देह ही कंचन बन जाती है । जानें, सनातन गोस्वामी और पारस पत्थर  एक भक्ति कथा । एक बार ‘कृष्ण’ नाम ही हर लेता है जितने पाप। नहीं जीव की शक्ति, कर सके वह जीवन में उतने पाप।। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—‘जो भजता है मुझको और मांगता है सांसारिक-सुख; वह व्यक्ति अमृत छोड़कर विष मांगता है; वह बड़ा मूर्ख है। पर मैं तो समझदार हूँ; मैं उस मूर्ख को विष (सांसारिक-सुख) क्यों दूंगा? मैं उसे अपने चरणों की भक्ति देकर सांसारिक-सुखों को विस्मृत करा (भुला) देता हूँ।’ इसी तथ्य को दर्शाती एक सुन्दर कथा है— गौड़ देश में एक ब्राह्मण निर्धनता के कारण बहुत दु:खी था। जहां कहीं भी वह सहायता मांगने जाता, सब जगह उसे तिरस्कार मिलता। वह ब्राह्मण शास्त्रों को जानने वाला व स्वाभिमानी था। उसने संकल्प किया कि जिस थोड़े से धन व स्वर्ण के कारण धनी लोग उसका तिरस्कार करते हैं, वह उस स्वर्ण को मूल्यहीन कर देगा। वह अपने तप से पारस प्राप्त करेगा और सोने की ढेरियां लगा देगा। लेकिन उसने सोचा कि ‘पारस मिलेगा कहां? ढूँढ़ने से तो वह मि...

श्रीकृष्ण, सुदामा और यमराज

Image
* श्रीकृष्ण, सुदामा और यमराज * जब भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को तीनों लोकों का स्वामी बना दिया तो सुदामा जी की संपत्ति देखकर यमराज से रहा न गया ! यम भगवान को नियम कानूनों का पाठ पढ़ाने के लिए अपने बहीखाते लेकर द्वारिका पहुंच गये ! भगवान से कहने लगे कि - अपराध क्षमा करें भगवन लेकिन सत्य तो ये है कि यमपुरी में शायद अब मेरी कोई आवश्यकता नही रह गयी है इसलिए में पृथ्वी लोक के प्राणियों के कर्मों का बहीखाता आपको सौंपने आया हूँ ! इस प्रकार यमराज ने सारे बहीखाते भगवान के सामने रख दिये भगवान मुस्कुराए बोले - यमराज जी आखिर ऐसी क्या बात है जो इतना चिंतित लग रहे हो ? यमराज कहने लगे - प्रभु आपके क्षमा कर देने से अनेक पापी एक तो यमपुरी आते ही नही है वे सीधे ही आपके धाम को चले जाते हैं और फिर आपने अभी अभी सुदामा जी को तीनों लोक दान दे दिए हैं । सो अब हम कहाँ जाएं  ?  यमराज भगवान से कहने लगे - प्रभु ! सुदामा जी के प्रारब्ध में तो जीवन भर दरिद्रता ही लिखी हुई थी लेकिन आपने उन्हें तीनों लोकों की संपत्ति देकर विधि के बनाये हुए विधान को ही बदलकर रख दिया है ! अब कर्मों की प्रधानता तो...

जगन्नाथ की कहानियां -> हेरा पंचमी क्या है? लक्ष्मी देवी गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने क्यों जाती हैं?

Image
हेरा पंचमी क्या है? लक्ष्मी देवी गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने क्यों जाती हैं? हेरा का अर्थ है देखना। पंचमी का अर्थ होता है पांचवां दिन। 5वें दिन लक्ष्मी देवी गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जाती हैं। लक्ष्मी देवी गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने क्यों जाती हैं? जब स्नान यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ गए, तो लक्ष्मी देवी ने हर्बल पेय और भोजन परोस कर भगवान की देखभाल की। भगवान ने गुंडिचा जाना चाहा। गुंडिचा का अर्थ है वृंदावन लेकिन जब वह बीमार थे तो वे बाहर कैसे जा सकते थे? भगवान ने लक्ष्मी देवी से यह कहकर अनुमति ली,  "मैं सूर्य स्नान के लिए जाना चाहता हूं।"  क्योंकि अगर वे कहते हैं, "लक्ष्मी देवी, मुझे वृंदावन जाना है," तो वे उन्हें अनुमति नहीं देंगी क्योंकि लक्ष्मी अच्छी तरह से जानती है कि वे वापस नहीं आएंगे। क्योंकि भगवान जगन्नाथ हमेशा राधा, गोपियों और गोपों, गायों, व्रजवासियों के नामों का जाप करते रहते हैं। उन्हें लक्ष्मी देवी से अनुमति मिल गई। वे इतने खुश हुए कि वे धीरे-धीरे रथ पर चढ़ गये, गुंडिचा के ...

सफल जीवन के सात्विक नियम

Image
🙏🌹🌻सफल जीवन के सात्विक नियम 🌻🌹🙏               🌱  🌱🌱🍂🍂🍂🌱🌱🌱 सर्व सुखः शान्ति से जीवन जीने के  सनातन धर्म में ज्ञनियों द्वारा कुछ आवश्यक नियम मानव के लिये बनाये गये हैं , जिनका निजी जीवन मे पालन किया जाये तो मनुष्य अपने सतकर्म की बढोतरी करते हुए , निडरतापूर्वक , दृढ़ इच्छाशक्ति का पालन करते हुये अपना परलोक भी सुधार सकता है ;-  🌷घर के मुख्य प्रवेश द्वार को सफाई करके वन्दरवार -     रंगोली से सजाकर रखें  🌷 घर मे जाले ना लगें , लगातार सफाई करते रहें 🌷 घर मे प्रति दिन पूजाघर मे  २ समय की ज्योत        अवश्य  जलायें  🌷 शंखनाद एवं पूजा की घंटी अवश्य बजायें इससे     नकारात्मक प्रभाव दूर होकर सकारात्मकता आती है  🌷घर आंगन मे तुलसी का पौधा लगाकर जल से उचित      दिनों पर ही सींचे  🌷माँ लक्ष्मी की उपासना करें  🌷सूर्य को अधर्य (  जल  ) के साथ प्रणाम नित्य करें  🌷ब्राह्मणों को भोजन समय समय पर खिलायें  🌷एकादशी के द...

पशु पति नाथ मंदिर मे नंदी के दर्शन नही करना चाहिए,क्यों?

Image
पशु पति नाथ  नेपाल के  पशु पति नाथ मंदिर की अनोखी ➖ महिमा➖ 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ अगर आप कभी नेपाल घुमने जाते हैं तो आपको वहां जाकर इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा कि आप एक अलग देश में हैं। कुछ भारत जैसी संस्कृति और संस्कारों को देखकर आप आश्चर्यचकित जरुर हो जायेंगे। आप अगर शिव भगवान के भक्त हैं तो आपको एक बार नेपाल स्थित भगवान शिव का पशुपतिनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए। नेपाल में भगवान शिव का पशुपतिनाथ मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्त्व भारत के अमरनाथ व केदारनाथ से किसी भी प्रकार कम नहीं है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है। यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर है। इस अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ के दर्शन के लिए भारत के ही...

भगवान विष्णु के चरणों का महत्व; श्री कृष्ण के चरणों में कौन से चिन्ह हैं ?

Image
* भगवान विष्णु के चरणों का महत्व * 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️ किसी ने सही ही कहा है कि भगवान के पांव में स्वर्ग होता है। उनके चरणों जैसी पवित्र जगह और कोई नहीं है। इसलिए तो लोग भगवान के चरणों का स्पर्श पाकर अपने जीवन को सफल बनाने की होड़ में लगे रहते हैं।लेकिन भगवान के चरणों का इतना महत्व क्यों है क्या कभी आपने जाना है? भगवान के चरणरज की ऐसी महिमा है कि यदि इस मानव शरीर में त्रिभुवन के स्वामी भगवान विष्णु के चरणारविन्दों की धूलि लिपटी हो तो इसमें अगरू, चंदन या अन्य कोई सुगन्ध लगाने की जरूरत नहीं, भगवान के भक्तों की कीर्तिरूपी सुगन्ध तो स्वयं ही सर्वत्र फैल जाती है। संसार के पालहार व परम दयालु भगवान विष्णु सबमें व्याप्त हैं। शेषनाग की शय्या पर शयन कपने वाले व शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण करने वाले भगवान विष्णु के चरण-कमल भूदेवी (भूमि) और श्रीदेवी (लक्ष्मी) के हृदय-मंदिर में हमेशा विराजित रहते हैं। भगवान के चरणों से निकली गंगा का जल दिन-रात लोगों के पापों को धोता रहता है। भगवान के चरणरज की ऐसी महिमा है कि यदि इस मानव शरीर में त्रिभुवन के स्वामी भगवान विष्णु के चरणारविन्दों की धूलि ...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा एवं विधि

Image
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा एवं विधि 〰️〰️🌸〰️〰️🌸🌸〰️〰️🌸〰️〰️ जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मथुरा नगरी में असुरराज कंस के कारागृह में देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी को पैदा हुए। उनके जन्म के समय अर्धरात्रि (आधी रात) थी, चन्द्रमा उदय हो रहा था और उस समय रोहिणी नक्षत्र भी था। इसलिए इस दिन को प्रतिवर्ष कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ 1.  इस व्रत में अष्टमी के उपवास से पूजन और नवमी के पारणा से व्रत की पूर्ति होती है। 2.  इस व्रत को करने वाले को चाहिए कि व्रत से एक दिन पूर्व (सप्तमी को) हल्का तथा सात्विक भोजन करें। रात्रि को स्त्री संग से वंचित रहें और सभी ओर से मन और इंद्रियों को काबू में रखें। 3.  उपवास वाले दिन प्रातः स्नानादि से निवृत होकर सभी देवताओं को नमस्कार करके पूर्व या उत्तर को मुख करके बैठें। 4. मध्याह्न के समय काले तिलों के जल से स्नान कर देवकीजी के लिए 'सूतिकागृह' नियत करें। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की...

गौ

Image
🙏🙏🙏🙏 गौ 1-हर व्यक्ति जन्म लेता है गो-पुत्र के रूप में-इसलिये उसका एक गोत्र होता है। 2-हर व्यक्ति अपना विवाह मुहूर्त चाहता है -गो धूलि बेला में। 3-हर व्यक्ति मृत्यु के बाद जाना चाहता है गोलोक धाम,हर  आत्मा चाहती है गोलोकवास। 4-हर जीव वैतरणी पार करना चाहता है -मृत्यु से पहले गो दान करके।            सोचिये ! हर कामना पूरी करने के लिए गो माता का सहारा। लेकिन उसी गो माता की सेवा के लिए समय नही होता है।      गो माता के विषय में भारतीय ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कुछ रोचक जानकारी पेश करते हुए....! 1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनन्दपूर्वक चैन की सांस लेती है। वहाँ वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।        2. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं।  3. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है।  4. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है।  5. गौ माता के खुर्र में नागदे...

प्रातः स्मरणीय मंत्र एवं स्तोत्र

प्रातः स्मरणीय मंत्र एवं स्तोत्र  🔸🔹🔹🔸🔸🔹🔹🔸 ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः स्मरेत्पुंडरीकाक्षं स बाह्याभ्यंतरः शुचिः॥ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ । निर्विघ्नं कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।  ब्रह्मानंदं परमसुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिम् । द्वंद्वातीतं गगनसदृशं, तत्त्वमस्यादिलक्षम् । एकं नित्यं विमलमचलं सर्वधी: साक्षीभूतम् । भावातीतं त्रिगुणरहितं सद्गुरूं तं नमामि ।। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर: । गुरु: साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवै नम: ।।  शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं । विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् । लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् । वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ।।  सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्। उज्जयिन्यां महाकालमोङ्कारममलेश्वरम्॥ परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्। सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥ वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे। हिमालये तु केदारं घुश्मेशं च शिवालये॥ एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः। सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यत...

21.01 भगवान् श्री कृष्ण "के जीवन से जुड़े 24 रहस्यमय तथ्य

क्या आप "भगवान् श्री कृष्ण "के जीवन से जुड़े 24 रहस्यमय तथ्य जानते हैं, यदि नहीं तो कृपया जानिये:------ (1). भगवान् श्री कृष्ण के खड्ग का नाम 'नंदक', गदा का नाम 'कौमौदकी' और शंख का नाम 'पांचजन्य' था जो गुलाबी रंग का था। (2.)भगवान् श्री कॄष्ण के परमधाम गमन के समय ना तो उनका एक भी केश (बाल) श्वेत था और ना ही उनके शरीर पर कोई झुर्रियां थीं। (3.)भगवान् श्री कॄष्ण के धनुष का नाम शारंग व मुख्य आयुध चक्र का नाम ' सुदर्शन' था। वह लौकिक ,दिव्यास्त्र व देवास्त्र तीनों रूपों में कार्य कर सकता था । सुदर्शन चक्र की बराबरी के विध्वंसक केवल दो अस्त्र और थे पाशुपतास्त्र ( शिवजी , भगवान् कॄष्ण और अर्जुन के पास थे) और प्रस्वपास्त्र ( शिवजी , वसुगण , भीष्म और कॄष्ण के पास थे) । (4.)भगवान् श्री कॄष्ण की परदादी 'मारिषा' व सौतेली मां रोहिणी (बलरामजी की मां) 'नाग' जनजाति की थीं। (5.) भगवान श्री कॄष्ण से जेल में बदली गई यशोदाजी की पुत्री का नाम एकानंशा था, जो आज विंध्यवासिनी देवी या विंध्याचलि माँ के नाम से पूजी जातीं हैं। (6.) भगवान् श्री कॄष्ण की प्र...

31.02 भजन || मिक्स || हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे

31.02 भजन || मिक्स || हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा  कृष्णा कृष्णा हरे हरे हम तो बैठ गए हैं आकर तेरे ही धाम दर्शन दे ना दे ये है तेरा काम हम से जो भी गलती हो गई माफ़ कर देना जाते हो चले जाना मेरा पैगाम लेते जाना हमको भी बुला लेना मेरा पैगाम देकर आना जाते हो चले जाना हरे कृष्णा हरे कृष्णा  कृष्णा कृष्णा हरे हरे हम तो बैठ गए हैं आकर तेरे धाम दर्शन दे ना दे ये है तेरा काम हम से जो भी गलती हो गई, माफ़ कर देना जाते हो चले जाना मेरा पैगाम लेते जाना हमको भी बुला लेना मेरा पैगाम देकर आना जाते हो चले जाना प्यार न जाने सारी दुनिया, प्यार जाने श्याम यारा खाटू में जो इकबाल आ जाएं, वो कहाए श्याम प्यारा जल्दी कऽर पहले जा तु, जल्दी कऽर पहले जा तु हरे कृष्णा हरे कृष्णा  कृष्णा कृष्णा हरे हरे ओ हम तो जाएँगे, अब तो गाड़ी से वो आने वाली है दो घंटे के पीछे ऐसा है तो हाथ बढ़ाकर ढ़ोल उठाना और गाते रहिए मौसम है सुहाना मेरा पैगाम लेते जाना हमको खाटूऽ बुलाऽ लेनाऽ मेरा पैगाम देकर आना जाते हो चले जाना श्याम हमारा अच्छा कितना, दिखला देंऽगे हमऽ दूध का दूध पानी...