Posts

Showing posts with the label 06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 02 || जरासंध-कालयवन का आक्रमण; भगवानका युद्ध छोड़ भागना

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 02 || मथुरा पर जरासंध व कालयवन का आक्रमण; भगवान का युद्ध छोड़कर एक गुफा में जाना

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 02 ||  मथुरा पर जरासंध और कालयवन का आक्रमण; भगवान का युद्ध छोड़कर एक गुफा में जाना और वहाँ गये हुए कालयवन को मुचुकुन्‍द के दृष्टिपात से दग्‍ध कराना; मुचुकुन्‍द को वर देकर ब‍दरिकाश्रम ओर भेजना और स्‍वयं म्‍लेच्‍छ–सेना का संहार करके जरासंध के सामने से भागकर श्रीकृष्‍ण–बलराम का प्रवर्षणगिरि होते हुए द्वारका पहँचना और जरासंध का उस पर्वत को जलाकर मगध को लौट जाना....!!* नारदजी कहते हैं:- राजन, जरासंध पुन: उतनी ही अक्षौहिणी सेना लेकर शीघ्र ही यादवों के साथ युद्ध के लिये आ गया किंतु श्रीकृष्‍ण के प्रभाव से समस्‍त यादव अभ्‍युदय को प्राप्‍त हुए।  उन्‍हें धनुष और हाथी आदि के बल से सदा शत्रुओं को लूटने का साहस हो गया।  राजन् जब साहस प्राप्‍त हो गया, तब बालक और पनिहारिनें भी बिना युद्ध के ही शत्रुओं की सम्‍पत्ति का अपहरण करने लगी।  शत्रुओं के द्रव्‍य के अपहरण का अवसर देखते हुए मथुरा के वस्‍त्रकेता समस्‍त नागरिक बडे़ हर्ष को प्राप्त हुए।  इस प्रकार सत्रह बार अपनी सेना का संहार कराकर जरसंध परास्‍त हुआ, तदनन्‍तर अठारहवीं बार भी उसने संग्राम में आने का...