Posts

Showing posts with the label 06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 04 || श्रीकृष्‍ण को रुक्मिणी का संदेश; कुण्डिनपुर आगमन

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 04 || श्रीकृष्‍ण को रुक्मिणी का संदेश; ब्राह्मण सहित श्रीकृष्‍ण कुण्डिनपुर में आगमन

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 04 || श्रीकृष्‍ण को रुक्मिणी का संदेश; ब्राह्मण सहित श्रीकृष्‍ण कुण्डिनपुर में आगमन, कन्या और वर के अपने-अपने घरों में मंगलाचार, शिशुपाल के साथ आई हुई बारात को विदर्भराज का ठहरने के लिए स्थान देना। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्‍वर, अब श्रीकृष्‍ण देव के विवाह का वृतान्‍त सुनो, जो सब पापों को हर लेने वाला, पुण्‍यजनक तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्षरूप चतुर्वर्गमय फल प्रदान करने वाला है।  विदर्भ देश में भीष्‍मक नाम से प्रसिद्ध एक प्रतापी राजा राज्‍य करते थे, जो कुण्डिनपुर के स्‍वामी, श्रीसम्‍पन्‍न तथा सम्‍पूर्ण धर्मवेताओं में सबसे श्रेष्‍ठ थे।  उनके रुक्मिणी नामक एक पुत्री हुई, जो लक्ष्‍मीजी का अंश थी; वह इतनी अधिक सुन्‍दरी थी कि उसके सामने करोड़ों चन्‍द्रमा फीके लगे, वह सदुणरूपी आभूषणों से विभूषित थी।  पहले की बात है, एक दिन मेरे मुँह से श्रीहरि के अलौकिक गुणों का वर्णन सुनकर वह राजकुमारी परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्‍ण को अपने अनुरूप पति मानने लगी। इसी तरह मेरे मुख से रुक्मिणी के रूप और गुणों का प्रीतिवर्धक वर्णन सुनकर श्रीहरि ने उसे अपनी योग्‍य पत्‍नी स...