Posts

Showing posts with the label 10. अश्‍वमेध खण्‍ड || अध्याय 22 || यज्ञ के घोड़े का अवन्तीपुरी में जाना

10. अश्‍वमेध खण्‍ड || अध्याय 22 || यज्ञ के घोड़े का अवन्तीपुरी में जाना और वहाँ अवन्ती नरेश की ओर से सेना सहित यादवों का पूर्ण सत्कार होना

10. अश्‍वमेध खण्‍ड || अध्याय 22 || यज्ञ के घोड़े का अवन्तीपुरी में जाना और वहाँ अवन्ती नरेश की ओर से सेना सहित यादवों का पूर्ण सत्कार होना श्रीगर्गजी कहते हैं– महाराज ! यदुकुल तिलक वीरवर अनिरुद्ध का वह घोड़ा अनेक जनपदों का अवलोकन करता हुआ राजपुर जनपद में जा पहुँचा। मार्ग में सफरा (शिप्रा) नदी का दर्शन करके वह अवन्तिका (उज्जयिनी) के उपवन में जा खड़ा हुआ। उसी समय श्रीकृष्ण के गुरु महात्मा विप्रवर सान्दीपनि स्नान करने के लिए घर से चल कर वहाँ आए। उन्होंने तुलसी की माला पहन रखी थी। कंधे पर धौत वस्त्र रख छोड़ा था और मुख से श्रीकृष्ण नाम का जप कर रहे थे। उन्होंने वहाँ पानी पीते हुए श्वेत एवं श्याम कर्ण घोड़े को, जिसके भाल देश में पत्र बंधा हुआ था, देखा देख कर पूछा– किस नृपेश्वर ने इस यज्ञ के घोड़े को छोड़ा है।  नरेश्वर ! वहाँ राजकुमार बिन्दु को स्नान करते देख उन्हें घोड़े के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए जाकर प्रेरित किया। महाराज ! तब राजाधिदेवी के वीर पुत्र बिन्दु ने अन्य बहुत से वीरों के साथ जाकर सहसा उस घोड़े को पकड़ा और उसका भली-भाँति निरीक्षण करके लौट कर गुरु सान्दीपनि को प्र...