10.अश्वमेध खण्ड || अध्याय 11 || ऋत्विजों का वरण-पूजन; श्यामकर्ण अश्व का आनयन
10.अश्वमेध खण्ड || अध्याय 11 || ऋत्विजों का वरण-पूजन; श्यामकर्ण अश्व का आनयन और अर्चन; ब्राह्मणों को दक्षिणादान; अश्व के भालदेश में बँधे हुए स्वर्णपत्र पर गर्गजी के द्वारा उग्रसेन के बल-पराक्रम का उल्लेख तथा अनिरूद्ध को अश्व की रक्षा के लिए आदेश श्रीगर्गजी कहते हैं- तदनन्तर सुधर्मा-सभा में वासुदेव से प्रेरित हो राजा उग्रसेन ने वहाँ पधारे हुए ऋत्विजनों को मस्तक झुकाकर प्रणाम करके प्रसन्न किया और विधिवत उन सबका वरण किया। पराशर, व्यास, देवल, च्यवन, उसित, शतानन्द, गालव, याज्ञवल्क्य, बृहस्पति, अगस्त्य, वामदेव, मैत्रेय, लोमश, कवि (शुक्राचार्य), मैं (गर्ग), क्रतु, जैमिनी, वैशम्पायन, पैल, सुमन्तु, कण्व, भृगु, परशुराम, अकृतव्रण, मधुच्छनदा, वीतिहोत्र, कवष, धौमय, आसुरि, जाबाली, वीरसेन, पुलस्त्य, पुलह, दूर्वासा, सरीचि, एकत, द्वित, त्रित, अंगिरा, नारद, पर्वत, कपिलमुनि, जातूकर्ण, उतथ्य, संवर्त, ऋष्यभंग, शाण्डिल्य, प्राड्विपाक, कहोड, सुरत, मुनु, कच, स्थूलीशिरा, स्थूलाक्ष, प्रति-मर्दन, बकदाल्भ्य, कौण्डिन्य, रैभ्य, द्रोण, कृप, प्रकट...