Posts

Showing posts with the label 01. गोलोक खण्ड || अध्याय 16 || भाण्डीरवन में नन्दजी द्वारा श्रीराधाजी की स्तुति

01. गोलोक खण्ड || अध्याय 16 || भाण्डीर वन में नन्दजी के द्वारा श्री राधाजी की स्तुति

01. गोलोक खण्ड || अध्याय 16 || भाण्डीर वन में नन्दजी के द्वारा श्री राधाजी की स्तुति: श्री राधा और श्रीकृष्ण का ब्रह्माजी के द्वारा विवाह; ब्रह्माजी के द्वारा श्रीकृष्ण का स्तवन तथा नवदम्पति की मधुर लीलाएँ श्री नारद जी कहते हैं-  राजन ! एक दिन नन्द जी अपने नन्दन को अंक में लेकर लाड़ लड़ाते और गौएँ चराते हुए खिरक के पास से बहुत दूर निकल गये। धीरे-धीरे भाण्डीर वन जा पहुँचे, जो कालिन्दी-नीर का स्पर्श करके बहने वाले तीरवर्ती शीतल समीर के झोंके से कम्पित हो रहा था। थोड़ी ही देर में  श्रीकृष्ण  की इच्छा से वायु का वेग अत्यंत प्रखर हो उठा। आकाश मेघों की घटा से आच्छादित हो गया। तमाल और कदम्ब वृक्षों के पल्लव टूट-टूटकर गिरने, उड़ने और अत्यंत भय का उत्पादन करने लगे। उस समय महान अन्धकार छा गया। नन्द नन्दन रोने लगे। वे पिता की गोद में बहुत भयभीत दिखायी देने लगे। नन्द को भी भय हो गया। वे शिशु को गोद में लिये परमेश्वर श्री हरि की शरण में गये। उसी क्षण करोड़ों सूर्यों के समूह की सी दिव्य दीप्ति उदित हुई, जो सम्पूर्ण दिशाओं में व्याप्त थी; वह क्रमश: निकट आती-सी जान पड़ी उस दीप्ति रा...