Posts

Showing posts with the label 06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 10 || द्वारकापुरी; गोमती और चक्रतीर्थ का महात्‍म्‍य

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 10 || द्वारकापुरी; गोमती और चक्रतीर्थ का महात्‍म्‍य;

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 10 || द्वारकापुरी, गोमती और चक्रतीर्थ का महात्‍म्‍य; कुबेर के वैष्‍णवयज्ञ में दुर्वासा मुनि द्वारा घण्‍टानाद और पार्श्‍वमौलि को शाप श्रीनारदजी कहते हैं- राजन् ! इस प्रकार मैंने तुमसे  द्वारका  के आगमन का कारण बाताया, जो समस्‍त पापों को हर लेने वाला और पुण्‍यदायक है; अब तुम और क्‍या सुनना चाहते हो । बहुलाक्ष ने पूछा‌‌-  मुनिश्रेष्ठ! कल्याणस्वरूपा द्वारका से द्वारकानगरी की भमि सर्वतीर्थमयी है, अत: वहाँ के मुख्य-मुख्य तीर्थों को मुझे बताइये। श्रीनारदजी कहते हैं- राजन ! द्वारका से प्रभास तक की सीमा बनाकर जो तीर्थमयी यज्ञभूमि है, वही मोक्षदायिनी ‘द्वारका’ है। उसका विस्‍तार सौ योजन है। द्वारका नगरी का दर्शन करके नर  नारायण  हो जाता है। द्वारका में कोई गधा भी मर जाय तो वह चतुर्भुज होकर वैकुण्‍ठलोक में जाता है। जो द्वारका का दर्शन करता है, उसकी कथा सुनता है तथा कभी ’द्वारका’ इस नाम का उच्‍चारण करता है, अथवा वहाँ दर्शन– स्‍नान करके तिनके का भी दान करता है वह मृत्‍यु के पश्‍चात परमगति को प्राप्‍त होताहै। एक समय भक्‍त रेवत को प्रेमा...