02. वृन्दावन खण्ड || अध्याय 05 || भगवान श्री कृष्ण द्वारा वकासुर का उद्धार
श्री गर्ग संहिता 02. वृन्दावन खण्ड || अध्याय 05 || भगवान श्री कृष्ण द्वारा वकासुर का उद्धार श्री नारद जी कहते हैं:- एक दिन बलराम तथा ग्वाल-बालों के साथ बछड़े चराते हुए श्री हरि ने यमुना के निकट आये हुए वकासुर को देखा। वह श्वेत पर्वत के समान ऊँचा दिखायी देता था, बड़ी-बड़ी टाँगें और मेघ-गर्जन के समान ध्वनि, उसे देखते ही ग्वाल-बाल ड़र के मारे भागने लगे। उसकी चोंच वज्र के समान तीखी थी, उसने आते ही श्री हरि बालकृष्ण को अपना ग्रास बना लिया, यह देख सब ग्वाल-बाल रोने लगे, रोते-रोते वे निष्प्राण-से हो गये। उस समय हाहाकार करते हुए सब देवता वहाँ आ पहुँचे, इन्द्र ने तत्काल वज्र चलाकर उस महान वक पर प्रहार किया। वज्र की चोट से वकासुर धरती पर गिर पड़ा, किंतु मरा नहीं, वह फिर उठकर खड़ा हो गया। तब ब्रह्मा जी ने भी कुपित होकर उसे ब्रह्मदण्ड से मारा, उस आघात से गिर कर वह असुर दो घड़ी तक मूर्च्छ्ति पड़ा रहा। फिर अपने शरीर को कँपाता हुआ जँभाई लेकर वह बड़े वेग से उठ खड़ा हुआ, उसकी मृत्यु नहीं हुई, वह बलवान दैत्य मेघ के समान गर्जना करने लगा। इसी समय त्रिनेत्रधारी भगवान शंकर ने उस महान ...