Posts

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 14 || कौरव-सेना से पीड़ित रंगोजि गोप का कंस की सहायता से व्रजमण्‍डल की सीमा पर निवास तथा उसकी पुत्री रूप में जालंधरी गोपियों का प्राकट्य।

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 14 || कौरव-सेना से पीड़ित रंगोजि गोप का कंस की सहायता से व्रजमण्‍डल की सीमा पर निवास तथा उसकी पुत्री रूप में जालंधरी गोपियों का प्राकट्य। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्वर, अब जालंधर के अन्‍त:पुर की स्त्रियों के गोपीरूप में जन्‍म लेने का वर्णन सुनो।  महाराज, साथ ही उनके कर्मों को भी सुनो, जो सदा ही मनुष्‍यों के पापों का नाश करने वाले हैं।  राजन्, सप्‍तनदी के किनारे 'रंगपत्तन' नाम से प्रसिद्ध एक उत्तम नगर था, जो सब प्रकार की सम्‍पदाओं से प्रसन्‍न तथा विशाल था, वह दो योजन विस्‍तृत गोलकार नगर था। उस नगर का मालिक या पुरधीश रंगोजिनामक एक गोप था, जो महान बलवान था, वह पुत्र-पौत्र आदि से संयुक्‍त तथा धन-धान्‍य से समृद्धिशाली था।  हस्तिनापुर के स्‍वामी राजा धृतराष्‍ट्र को वह सदा एक करोड़ स्‍वर्ण मुद्राएँ वार्षिक कर के रूप में दिया करता था। मिथिलेश्वर, एक समय वर्ष बीत जाने पर भी धन के मद से उन्‍मत्त गोप ने राजा को वार्षिक कर नहीं दिया, इतना ही नहीं, वह गोपनायक रंगोजि मिलने तक नहीं गया।  तब धृतराष्‍ट्र के भेजे हुए दस हजार वीर जाकर उस...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 13 || देवांगना स्‍वरूपा गोपियो का वर्णन।

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 13 || देवांगना स्‍वरूपा गोपियो का वर्णन। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्वर, अब देवांगनास्‍वरूपा गोपियों का वर्णन सुनो, जो मनुष्‍यों को चारों पदार्थ देने वाला तथा उनके भक्ति भाव को बढ़ाने वाला सर्वोत्तम साधन है।  मालवदेश में एक गोप थे, जिनका नाम था दिवस्‍पति नन्‍द, उनके एक सहस्‍त्र पत्नियाँ थीं। वे बडे़ धनवान और नीतिज्ञ थे, एक समय तीर्थ यात्रा के प्रसंग से उनका मथुरा में आगमन हुआ।  वहाँ व्रजाधीश्वर नन्‍दराज का नाम सुनकर वे उनसे मिलने के लिये गोकुल गये। वहाँ नन्‍दराज से मिलकर और वृन्‍दावन की शोभा देखकर महामना दिवस्‍पति नन्‍द-राज की आज्ञा से वहीं रहने लगे।  उन्‍होनें दो योजन भूमि को घेर कर गोओं के लिये गोष्‍ठ बनाया। राजन् , उस व्रज में अपने कुटुम्‍बी बन्‍धुजनों के साथ रहते हुए दिवस्‍पति बड़ी प्रसन्‍नता प्राप्‍त हुई। देवल मुनि के आदेश से समस्‍त देवांग्‍नाएँ उन्‍हीं दिवस्‍पति की महादिव्‍य कन्‍याएँ हुई, जो प्रज्‍वलित अग्नि के समान तेजस्विनी थीं। किसी समय श्‍यामसुन्‍दर श्रीकृष्‍ण का दर्शन प्राकर वे सब कन्‍याएँ मोहित हो गयीं और उन दामोद...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 12 || दिव्‍यादिव्‍य, त्रिगुणवृत्तिमयी भूतल-गोपियों का वर्णन तथा श्रीराधा सहित गोपियों की श्रीकृष्‍ण के साथ होली।

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 12 || दिव्‍यादिव्‍य, त्रिगुणवृत्तिमयी भूतल-गोपियों का वर्णन तथा श्रीराधा सहित गोपियों की श्रीकृष्‍ण के साथ होली। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्वर, यह मैंने तुमसे गोपियों के शुभ चरित्र का वर्णन किया है, अब दूसरी गोपियों का वर्णन सुनो। वीतिहोत्र, अग्निभुक्, साम्‍बु, श्रीकर, गोपति, श्रुत, व्रजेश, पावन तथा शान्‍त– ये व्रज में उत्‍पन्‍न हुए नौ उपनन्‍दों के नाम हैं। वे सब-के-सब धनवान, रूपवान, पुत्रवान बहुत-से शास्‍त्रों का ज्ञान रखने वाले, शील-सदाचारादि गुणों से सम्‍पन्‍न तथा दान परायण हैं।  इनके घरों में देवताओं की आज्ञा के अनुसार जो कन्‍याएँ उत्‍पन्‍न हुई, उनमें से कोई दिव्‍य, कोई अदिव्‍य तथा कोई त्रिगुणवृत्ति वाली थीं; वे सब नाना प्रकार के पूर्वकृत पुण्‍यों के फलस्‍वरूप भूतल पर गोपकन्‍याओं के रूप में प्रकट हुई थीं।  विदेहराज, वे सब श्रीराधिका के साथ रहने वाली उनकी सखियाँ थी।  एक दिन की बात है, होलिका-महोत्‍सव पर श्री‍हरि को आया हुआ देख उन समस्‍त व्रज गोपिकाओं ने मानिनी श्रीराधा से कहा। गोपियाँ बोलीं:- "रम्‍भोरू, चन्‍द्रवदने, मुध-...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 11 || श्री लक्ष्‍मी जी की सखियों का वृषभानुओं के घरों में कन्‍या रूप से उत्‍पन्‍न होकर माघ मास के व्रत से श्रीकृष्‍ण को रिझाना और पाना।

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 11 || श्री लक्ष्‍मी जी की सखियों का वृषभानुओं के घरों में कन्‍या रूप से उत्‍पन्‍न होकर माघ मास के व्रत से श्रीकृष्‍ण को रिझाना और पाना। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्वर, अब दूसरी  का भी वर्णन सुनो, जो समस्‍त पापों को हर लेने वाला, पुण्‍यदायक तथा श्रीहरि के प्रति भक्ति भाव की वृद्धि करने वाला है। राजन, व्रज में छ: वृषभानु उत्‍पन्‍न हुए हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं:- नीतिवित्, मार्गद, शुक्‍ल, पतंग, दिव्‍यावाहन तथा गोपेष्‍ट, ये नामानुरूप गुणों वाले थे। उनके घर में लक्ष्‍मीपति नारायण के वरदान से जो कुमारियाँ उत्‍पन्‍न हुई, उनमें से कुछ तो रमा-वैकुण्‍ठवासिनी और कुछ समुद्र से उत्‍पन्‍न हुई लक्ष्‍मीजी की सखियाँ थीं। कुछ अजितपदवासिनी और कुछ उर्ध्‍व वैकुण्‍ठलोक निवासिनी देवियाँ थीं, कुछ लोकाचलवासिनी समुद्रसम्‍भवा लक्ष्‍मी सहचारियाँ थीं। उन्‍होंने सदा श्रीगोविन्‍द के चरणारविन्‍द का चिन्‍तन करते हुए माघ मास का व्रत किया, उस व्रत का उद्देश्‍य था- श्रीकृष्‍ण को प्रसन्‍न करना।  माघ मास के शुक्‍लपक्ष की पंचमी तिथि को, जो भावी वसन्‍त के शुभागमन का...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 10 || पुलिन्‍दकन्‍यारूपिणी गोपियों के सौभाग्‍य का वर्णन

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 10 || पुलिन्‍दकन्‍यारूपिणी गोपियों के सौभाग्‍य का वर्णन श्रीनारदजी कहते हैं:- अब पुलिन्‍द (कोल-भील) जाति की स्त्रियों का जो गोपी-भाव को प्राप्‍त हुई थीं, मैं वर्णन करता हूँ, यह वर्णन समस्‍त पापों का अपहरण करने वाली, पुण्‍यजनक, अदभुत और भक्ति-भाव को बढ़ाने वाला है। विन्‍ध्‍याचल के वन में कुछ पुलिन्‍द (कोल-भील) निवास करते थे, वे उद्भट योद्धा थे और केवल राजा का धन लूटते थे, गरीबों की कोई चीज कभी नहीं छूते थे।  विन्‍ध्‍यदेश के बलवान राजा ने कुपित हो दो अक्षौहिणी सेनाओं के द्वारा उन सभी पुलिन्‍दों पर घेरा डाल दिया।  वे पुलिन्‍द भी तलवारों, भालों, शूलों, फरसों, शक्तियों, ऋष्टियों, भुशण्डियों ओर तीर-कमानों से कई दिनों तक राजकीय सैनिकों के साथ युद्ध करते रहे।  विजय की आशा न देखकर उन्‍होंने सहायता के लिये यादवों के राजा कंस के पास पत्र भेजा, तब कंस की आज्ञा से बलवान दैत्‍य प्रलम्‍ब वहाँ आया।  उसका शरीर दो योजन उँचा था, देह का रंग मेघों की काली घटा के समान काला था, माथेपर मुकुट तथा कानों में कुण्‍डल धारण किये वह दैत्‍य सर्पों की माल...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 09 || पूर्वकाल में एकादशी का व्रत करके मनोवांछित फल पाने वाले पुण्‍यात्‍माओं का परिचय तथा यज्ञसीता स्‍वरूपा गोपिकाओं को एकादशी व्रत के प्रभाव से श्रीकृष्‍ण सांनिध्‍य की प्राप्ति

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 09 || पूर्वकाल में एकादशी का व्रत करके मनोवांछित फल पाने वाले पुण्‍यात्‍माओं का परिचय तथा यज्ञसीता स्‍वरूपा गोपिकाओं को एकादशी व्रत के प्रभाव से श्रीकृष्‍ण सांनिध्‍य की प्राप्ति गोपियाँ बोलीं:- सम्‍पूर्ण शास्‍त्रों के अर्थज्ञान में पारंगत सुन्‍दरी वृषभानु नन्दिनी, तुम अपनी वाणी से बृहस्‍पति मुनि की वाणी का अनुकरण करती हो।  राधे, यह एकादशी-व्रत पहले किसने किया था? यह हमें विशेष रूप से बताओ, क्‍योंकि तुम साक्षात ज्ञान की निधि हो। श्रीराधा ने कहा:- गोपियो, सबसे पहले देवताओं ने अपने छीने गये राज्‍य की प्राप्ति तथा दैत्‍यों के विनाश के मिले एकादशी व्रत का अनुष्‍ठान किया था।  राजा वैशन्‍त ने पूर्वकाल में यमलोकगत पिता के उद्धार के लिये एकादशी-व्रत किया था। लुम्‍पक नाम के एक राजा को उसके पाप के कारण कुटुम्‍बीजनों ने अकस्‍मात त्‍याग दिया था, लुम्‍पक ने भी एकादशी का व्रत किया और उसके प्रभाव से अपना खोया हुआ राज्‍य प्राप्‍त कर लिया।  भद्रावती नगरी में पुत्रहीन राजा के तुमान् ने संतों के कहने से एकादशी-व्रत का अनुष्‍ठान किया और उन्‍हें पुत...

04. माधुर्य खण्‍ड || अध्याय 08 ||यज्ञसीतास्‍वरूपा गोपियों के पूछने पर श्रीराधा का श्रीकृष्‍ण की प्रसन्‍नता के लिये एकादशी-व्रत का अनुष्‍ठान बताना ओर उसके विधि, नियम और माहात्‍म्‍य का वर्णन करना

श्री गर्ग संहिता 04. माधुर्य खण्‍ड  || अध्याय 08 ||यज्ञसीतास्‍वरूपा गोपियों के पूछने पर श्रीराधा का श्रीकृष्‍ण की प्रसन्‍नता के लिये एकादशी-व्रत का अनुष्‍ठान बताना ओर उसके विधि, नियम और माहात्‍म्‍य का वर्णन करना श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्वर, अब यज्ञ-सीतास्‍वरूपा गोपियों का वर्णन सुनो, जो सब पापों को हर लेने वाला, पुण्‍यदायक, कामनापूरक तथा मंगल का धाम है।  दक्षिण दिशा में उशीनर नाम से प्रसिद्ध एक देश है, जहाँ एक समय दस वर्षों तक इन्‍द्र ने वर्षा नहीं की।  उस देश में जो गोधन से सम्‍पन्‍न गोप थे, वे अनावृष्टि के भय से व्‍याकुल हो अपने कुटुम्‍ब और गोधनों के साथ व्रजमण्‍डल में आ गये।  नरेश्वर, नन्‍दराज की सहायता से वे पवित्र वृन्‍दावन में यमुना के सुन्‍दर एवं सुरम्‍य तटपर वास करने लगे।  भगवान श्रीराम के वर से यज्ञसीता स्‍वरूपा गोपांग्‍नाएँ उन्‍हीं के घरों में उत्‍पन्‍न हुईं, उन सबके शरीर दिव्‍य थे तथा वे दिव्‍य यौवन से विभूषित थीं।  नृपेश्वर, एक दिन वे सुन्‍दर श्रीकृष्‍ण का दर्शन करके मोहित हो गयीं और श्रीकृष्‍ण की प्रसन्‍नता के लिये कोई व्रत पूछने के उद्दे...