Posts

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 06 || श्रीकृष्‍ण द्वारा रुक्मिणी का अपहरण तथा यादव-वीरों के साथ युद्ध

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 06 || श्रीकृष्‍ण द्वारा रुक्मिणी का अपहरण तथा यादव-वीरों के साथ युद्ध में विपक्षी राजाओं की पराजय श्रीनारदजी कहते हैं-  राजन् ! इस प्रकार ब्राह्मणपत्नियों के शुभाशीर्वाद से अभिनन्दित हो  रुक्मिणी  पुन: बार-बार देवी तथा विप्र-वधुओं को प्रणाम किया।  तत्‍पश्‍चात मौनव्रत का त्‍याग करके भीष्‍मक राजकुमारी सखी-सहेलियों के साथ धीरे-धीरे गिरिजागृह से बाहर निकली। उस समय करोड़ों चन्‍द्रमाओं के समान कान्तिमती कमललोचना रुक्मिणी को वीर योद्धाओं अकस्‍मात इस प्रकार देखा, मानो निर्धनों को सहसा कोई उत्तम निधि मिल गयी हो। घुड़सवार, रथी, हाथीवार और पैदल- जो–जो रक्षक वहाँ आये थे, वे सब  रुक्मिणी  पर दृष्टि पड़ते ही मोहित हो गये। उसके मुस्‍कानयुक्‍त कटाक्ष  कामदेव  के धनुष से छूटे हुए तीखे बाणें के समान थे। उनसे आहत एवं पीड़ित हो समस्‍त सैनिक अपने अस्‍त्र त्‍यागकर  पृथ्‍वी  पर गिर पड़े । इसी समय घंटियों और मँजीरों के नाद से मुखरित तथा वैकुण्‍ठस्थि‍त नै:श्रयस नामक वन उद्धत अश्‍वों से जुते हुए, फहराती हुई ऊँची मताका से अलंकृत तथा...

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 05 || श्रुक्मिणी की चिन्‍ता; ब्राह्मण द्वारा श्रीहरि के शुभागमन का समाचार पाकर प्रसन्‍नता

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 05 || श्रुक्मिणी की चिन्‍ता; ब्राह्मण द्वारा श्रीहरि के शुभागमन का समाचार पाकर प्रसन्‍नता; भीष्‍म द्वारा बलराम और श्रीकृष्‍ण का सत्‍कार; पुरवासियों की कामना; रुक्मिणी की कुलदेवी के पूजन के लिये यात्रा, देवी से प्रार्थना तथा सौभाग्‍यवती स्त्रियों से आशीर्वाद प्राप्ति श्रीनारदजी कहते हैं:- राजन् , श्रीकृष्‍णचन्‍द्र के चरणारविन्‍द का चिन्‍तन करती हुई कमललोचना भीष्‍मकुमारी रुक्मिणी उनके बिना जीवन को व्‍यर्थ मानने लगी। वह निरन्‍तर घनश्‍याम का ही ध्‍यान करती थी, इसी अवस्‍था में वह मन-ही-मन कहने लगी:-  रुकमणी बोली - अहो, मेरे विवाह मुहूर्त आने मे अब एक ही रात बाकी रह गयी है, किंतु मेरे प्रियतम श्री कृष्‍णचन्‍द्र नहीं आये, मैं नहीं जानती कि इसमें क्‍या कारण है? जो ब्राह्मण देवता उनके पास गये थे, वे भी अब तक लौटकर नहीं आये, हे विधाता इसमें क्‍या हेतु है?  ये यदुकुल तिलक देवेश्‍वर श्रीकृष्‍ण निश्‍चय ही मुझमें कोई दोष देखकर मेरे पाणिग्रहण करने के निमित अधिक उद्योगशील होकर नहीं आ रहे हैं, हाय विधाता, अब मैं क्‍या करू?  हाय, मुझ अभागिनी के लिये विधाता अनुकूल ...

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 04 || श्रीकृष्‍ण को रुक्मिणी का संदेश; ब्राह्मण सहित श्रीकृष्‍ण कुण्डिनपुर में आगमन

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 04 || श्रीकृष्‍ण को रुक्मिणी का संदेश; ब्राह्मण सहित श्रीकृष्‍ण कुण्डिनपुर में आगमन, कन्या और वर के अपने-अपने घरों में मंगलाचार, शिशुपाल के साथ आई हुई बारात को विदर्भराज का ठहरने के लिए स्थान देना। श्रीनारदजी कहते हैं:- मिथिलेश्‍वर, अब श्रीकृष्‍ण देव के विवाह का वृतान्‍त सुनो, जो सब पापों को हर लेने वाला, पुण्‍यजनक तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्षरूप चतुर्वर्गमय फल प्रदान करने वाला है।  विदर्भ देश में भीष्‍मक नाम से प्रसिद्ध एक प्रतापी राजा राज्‍य करते थे, जो कुण्डिनपुर के स्‍वामी, श्रीसम्‍पन्‍न तथा सम्‍पूर्ण धर्मवेताओं में सबसे श्रेष्‍ठ थे।  उनके रुक्मिणी नामक एक पुत्री हुई, जो लक्ष्‍मीजी का अंश थी; वह इतनी अधिक सुन्‍दरी थी कि उसके सामने करोड़ों चन्‍द्रमा फीके लगे, वह सदुणरूपी आभूषणों से विभूषित थी।  पहले की बात है, एक दिन मेरे मुँह से श्रीहरि के अलौकिक गुणों का वर्णन सुनकर वह राजकुमारी परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्‍ण को अपने अनुरूप पति मानने लगी। इसी तरह मेरे मुख से रुक्मिणी के रूप और गुणों का प्रीतिवर्धक वर्णन सुनकर श्रीहरि ने उसे अपनी योग्‍य पत्‍नी स...

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 03 || बलदेवजी का रेवती के साथ विवाह

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 03 || बलदेवजी का रेवती के साथ विवाह नारदजी कहते हैं-  राजन् ! इस प्रकार मैंने तुमसे भगवान द्वारका में निवास का कारण बताया। अब उन परमेश्‍वर बन्‍धुओं के विवाह आदि के सारे वृतान्‍त सुनाउँगा। मिथिलेश्‍वर ! तुम पहले बलदेवजी के विवाह का वृतान्‍त सुनो, जो समस्‍त पापों को हर लेने वाला तथा आयु की वृद्धि करने वाला उत्तम पापों को हर लेने वाला आतथा यु की वृद्धि करने वाला उत्तम साधन है।  सूर्यवंश में महामनस्‍वी राजा आनर्त हुए, जिनके नाम से भयंकर गर्जना करने वाला  समुद्र  के तट पर आनर्त देश बसा हुआ था। राजा आनर्त के एक रैवत राजा के लक्षणों से सम्‍पन्‍न था। उसने कुशस्‍थलीपुरी का निर्माण करके वहीं रहकर राज्‍य शासन किया। रैवत के सौ पुत्र थे और रेवती नाम वाली एक कन्‍या। वह सर्वोत्तम चिरंजीवी तथा सुन्‍दर वर पाने की इच्‍छा रखती थी। एक दि‍न स्‍वर्णरत्‍नविभूषित रथ पर आरुढ़ हो अपनी पुत्री को भी उसी पर बिठाकर राजा रैवत भूमण्‍डल की परिक्रमा करने लगे। (इसी यात्रा का उद्देश्‍य था- पुत्री के लिये योग्‍य वर की खोज।) अन्‍ततोगत्‍वा राजा ने अपनी मंगलकारी  ब्...

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 02 || मथुरा पर जरासंध व कालयवन का आक्रमण; भगवान का युद्ध छोड़कर एक गुफा में जाना

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 02 ||  मथुरा पर जरासंध और कालयवन का आक्रमण; भगवान का युद्ध छोड़कर एक गुफा में जाना और वहाँ गये हुए कालयवन को मुचुकुन्‍द के दृष्टिपात से दग्‍ध कराना; मुचुकुन्‍द को वर देकर ब‍दरिकाश्रम ओर भेजना और स्‍वयं म्‍लेच्‍छ–सेना का संहार करके जरासंध के सामने से भागकर श्रीकृष्‍ण–बलराम का प्रवर्षणगिरि होते हुए द्वारका पहँचना और जरासंध का उस पर्वत को जलाकर मगध को लौट जाना....!!* नारदजी कहते हैं:- राजन, जरासंध पुन: उतनी ही अक्षौहिणी सेना लेकर शीघ्र ही यादवों के साथ युद्ध के लिये आ गया किंतु श्रीकृष्‍ण के प्रभाव से समस्‍त यादव अभ्‍युदय को प्राप्‍त हुए।  उन्‍हें धनुष और हाथी आदि के बल से सदा शत्रुओं को लूटने का साहस हो गया।  राजन् जब साहस प्राप्‍त हो गया, तब बालक और पनिहारिनें भी बिना युद्ध के ही शत्रुओं की सम्‍पत्ति का अपहरण करने लगी।  शत्रुओं के द्रव्‍य के अपहरण का अवसर देखते हुए मथुरा के वस्‍त्रकेता समस्‍त नागरिक बडे़ हर्ष को प्राप्त हुए।  इस प्रकार सत्रह बार अपनी सेना का संहार कराकर जरसंध परास्‍त हुआ, तदनन्‍तर अठारहवीं बार भी उसने संग्राम में आने का...

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 01 || जरासंध का विशाल सेना के साथ मथुरा पर आक्रमण

06. द्वारकाखण्ड || अध्याय 01 || जरासंध का विशाल सेना के साथ मथुरा पर आक्रमण; श्री कृष्‍ण और बलराम द्वारा उसकी सेना का संहार; मगधराज की पराजय तथा श्रीकृष्‍ण–बलराम का मथुरा में विजयी होकर लौटना 'वसुदेव के पुत्र और देवकीनन्‍दन होने के साथ ही नन्‍दगोप के भी कुमार हैं, उन सच्चिदानन्‍दस्‍वरूप गोविन्‍द को बारंबार नमस्‍कार है।' बहुलाश्‍व ने पूछा: - मैंने आपके मुख से अद्भुत मथुरा खण्‍ड की कथा सुनी, अब मुझे श्रीकृष्‍ण चरितामृत से पूर्ण द्वारका खण्‍ड सुनाइये।  श्रीराम वल्‍लभ श्रीकृष्‍ण के कितने विवाह, कितने पुत्र और कितने पौत्र हुए?  महामते, उनके मथुरा को छोड़कर द्वारका में निवास करने का क्‍या कारण, ये सब बातें बताइये। श्रीनारदजी ने कहा:- महाबली कंस के मर जाने पर उसकी दो रानियां- अस्ति और प्राप्ति बड़े दु:ख से जरासंध के घर गयीं।  उनके मुख से कंस के मरण का वृतान्‍त सुनकर जरापुत्र महाबली जरासंध अत्‍यन्‍त कुपित हो इस भूतल को यदुवंशियों से शून्‍य कर देने के लिये उद्यत हो गया।  राजन् ! उस बलवान नरेश ने तेईस अक्षौहिणी सेना लेकर मथुरा पव धावा बोल दिया।  महासागर के समान गर्जन...

01. गोलोक खण्ड || अध्याय 20 || दुर्वासा द्वारा भगवान की माया का एवं गोलोक में श्रीकृष्ण का दर्शन तथा श्रीनन्दनन्दरनस्तोत्र

01. गोलोक खण्ड || अध्याय 20 || दुर्वासा द्वारा भगवान की माया का एवं गोलोक में श्रीकृष्ण का दर्शन तथा श्रीनन्दनन्दरनस्तोत्र श्रीनारदजी कहते हैं-  राजन ! एक दिन मुनिश्रेष्ठ दुर्वासा परमात्मां श्रीकृष्णदचन्द्र का दर्शन करने के लिए व्रजमण्डल में आये। उन्होंने कालिन्दी के निकट पवित्र वालुकामय पुलिन के रमणीय स्थल में महावन के समीप श्रीकृष्ण को निकट से देखा। वे शोभाशाली मदनगोपाल बालकों के साथ वहाँ लोटते, परस्पर मल्ल युद्ध करते तथा भाँति-भाँति की बालोचित लीलाएँ करते थे। इन सब कारणों से वे बड़े मनोहर जान पड़ते थे। उनके सारे अंग धूल से धूसरित थे। मस्तक पर काले घुंघराले केश शोभा पाते थे। दिगम्बर वेष में बालकों के साथ दौड़ते हुए श्रीहरि को देखकर दुर्वासा के मन में बड़ा विस्माय हुआ। श्रीमुनि (मन-ही-मन) कहने लगे- क्या यह वही षडविध ऐश्व‍र्य से सम्पन्न ईश्वर है ? फिर यह बालकों के साथ धरती पर क्यों लौट रहा है ? मेरी समझ में यह केवल नन्द का पुत्र है, परात्पर श्रीकृष्ण नहीं है। श्रीनारदजी कहते हैं-  राजन ! जब महामुनि दुर्वासा इस प्रकार मोह में पड़ गये, तब खेलते हुए श्रीक...